242 दिवंगतों की याद में नम हुईं आंखें,दी भावभीनी श्रद्धांजलि

     242 दिवंगतों की याद में नम हुईं आंखें
– रेडक्रॉस सोसाइटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
फोटो परिचय- दिवंगतों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते रेडक्रास के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अहमदाबाद के मेघाणी नगर में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले 242 लोगों की पहली पुण्यतिथि पर शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री चौक में श्रद्धा, संवेदना और मानवता का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर विमान हादसे में मृत 242 लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि यह हादसा देश की उन दुखद घटनाओं में से एक है, जिसने हर संवेदनशील व्यक्ति को झकझोर दिया था। दिवंगतों की स्मृति को सहेजना और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करना समाज का नैतिक दायित्व है। श्रद्धांजलि सभा में सभासद विनय तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र अग्निहोत्री, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य यादव, आजीवन सदस्य डॉ. वकील अहमद सिद्दीकी, कैप्टेन लालजी श्रीवास्तव, बार के पूर्व महामंत्री आशीष गौड़, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, ऐश्वर्या श्रीवास्तव एडवोकेट, रविप्रताप सिंह एडवोकेट, सुमित सिंह एडवोकेट, कौशल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अरुणा श्रीवास्तव, राजेश राजन, अभिनव श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गुप्ता, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, आशीष कुमार तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, उमेश कुमार, मनीष कुमार सिंह, सोमदत्त मौर्य, प्रेमचंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *