“अभिवादन” (द फैमिली स्टोर )ने धूमधाम ,धमाकेदार व उल्लास के साथ मनाया प्रथम वर्षगांठ एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर । स्थानीय एल०आई०सी० ऑफिस के निकट ,नेताजी रोड स्थित ‘अभिवादन’ दि फैमिली स्टोर ने अपनी पहली वर्षगांठ धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ म्यूजिकल धमाकेदार अनोखे अंदाज में अनूठी पेशकश के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम के दौरान आगंतुको एवं उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन हुआ। लोगों ने कार्यक्रम का खूब लुफ्त उठाया ।स्टोर में पुरुषों ,महिलाओं और बच्चों की कपड़ों की लेटेस्ट फैशन के साथ विस्तृत श्रृंखला मौजूद है ।इस अवसर पर संचालक श्री कृष्णा साह द्वारा धमाकेदार शॉपिंग फेस्टिवल द्वारा कस्टमर को विशेष उपहार भी प्रदान किए गए। साथ ही ‘अभिवादन ‘टीम को प्रोत्साहित करने हेतु परफॉर्मेंस के आधार पर पुरस्कृत व सम्मानित भी किया गया ।मौके पर ,भारी संख्या में शहरवासी व गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।और, वर्षगांठ के इस रोचक, यादगार, अद्भुत व रोमांचकारी पल का हिस्सा व साक्षी बने।