अतिक्रमण एवं जलधारा प्रभावित होने से गंगा भक्तों में रोष
अतिक्रमण एवं जलधारा प्रभावित होने से गंगा भक्तों में रोष
सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन पुल की निष्प्रयोज्य सामग्री द्वारा अतिक्रमण एवं जलधारा प्रभावित होने से गंगा भक्तों में रोष
– नमामि गंगे के जिला संयोजक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने एडीएम को सौपा ज्ञापन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भिटौरा स्थित सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन पुल की निष्प्रयोज्य सामग्री एकत्रित होने से जल में अतिक्रमण एवं जल धारा प्रभावित होने को लेकर नमामि गंगे के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी विनय पांडे को सौंपकर जांच की मांग की है।
नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिंपल के नेतृत्व में पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि सेतु निगम द्वारा भिटौरा में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है पुल निर्माण के लिये जल धारा रोंकने के लिये सीमेंट एवं बालू भरी बोरियों का प्रयोग किया गया था। लेकिन कार्य पूर्ण होने के बाद उन बोरियों को उक्त स्थान से हटाया नहीं गया तो गंगा जल प्रवाह में अवरोध उत्पन्न होगा।
इसी प्रकार खुशरूपुर एवं हाजीपुर गंग घाट के आसपास के क्षेत्र में काफी मात्रा में बालू एकत्रित हो गई है जिससे जल धारा अपने निश्चित स्थानों से दूर हो गई है l सेतु निगम द्वारा पुल के आसपास काफी निष्प्रयोज्य निर्माण सामग्री एकत्रित है जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा । नमामि गंगे के पदाधिकारियों ने पुल को शीघ्र प्रारंभ किये जाने की मांग की। इस मौके पर वेद प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, अरूण जायसवाल एडवोकेट आदित्य श्रीवास्तव, शादाब, वेद प्रकाश गुप्ता आदि पदाधिकारी रहे।