जीएसटी ट्रिब्यूनल की जटिल प्रक्रिया पर भड़के अधिवक्ता

 खेत मजदूरों की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन
राष्ट्रपति को भेजा गया 13 सूत्रीय ज्ञापन
फोटो परिचय- प्रदर्शन करते यूनियन के कार्यकर्ता
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन जिला काउंसिल फतेहपुर के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में खेत मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा।


ज्ञापन में बी.बी.जी. रामजी विधायक योजना को वापस लेने तथा मनरेगा को उसके पुराने स्वरूप में तत्काल बहाल करने की मांग की गई। यूनियन ने सभी ग्रामीण खेत मजदूरों एवं मनरेगा श्रमिकों को वर्ष में 200 दिन रोजगार तथा 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी देने, काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने और 55 वर्ष की आयु पूरी करने वाले खेत मजदूरों को न्यूनतम 6000 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई। इसके अलावा मनरेगा के लिए ढाई लाख करोड़ रुपये का बजट जारी करने, खेत मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देने तथा जल, जंगल और जमीन पर उनके अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की गई। धारा 132, ऊसर-बंजर एवं ग्राम सभा की भूमि पर वर्षों से बसे लोगों को बेदखल न करने और उन्हें मालिकाना हक देने की भी मांग रखी गई। यूनियन ने प्रत्येक खेत मजदूर को पक्का आवास हेतु 15 डिसमिल भूमि और पांच लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्य के लिए भूमि पट्टे पर देने की मांग की। धरने में जिला अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान, राज्य सचिव फूलचंद पाल, जिला मंत्री रामकृष्ण हेगड़े, छोटेलाल, राजेंद्र हंस, मोतीलाल एडवोकेट, नेम सिंह एडवोकेट, शिवनारायण साहू, जंग बहादुर सिंह, विनोद कुमार एडवोकेट, अतुल कुमार एडवोकेट, ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, खुर्शीद अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————————————– 
जीएसटी ट्रिब्यूनल की जटिल प्रक्रिया पर भड़के अधिवक्ता
हिंदी में अपील व समय सीमा बढ़ाने की उठी मांग
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जीएसटी ट्रिब्यूनल में द्वितीय अपील दाखिल करने में आ रही तकनीकी बाधाओं और अंग्रेजी भाषा की अनिवार्यता को लेकर कर अधिवक्ता संस्थान की बैठक में अधिवक्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था व्यापारियों और करदाताओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है तथा सरकार को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।


अधिवक्ता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जीएसटी ट्रिब्यूनल में अपील दाखिल करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवक्ता माया पाण्डेय ने कहा कि ट्रिब्यूनल में द्वितीय अपीलें दाखिल करने के दौरान अनेक तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम अपील की तुलना में वर्तमान प्रक्रिया अधिक जटिल हैं। जिससे अधिवक्ताओं और व्यापारियों को अनावश्यक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बैठक में अधिवक्ता सुधाकर अवस्थी ने सरकार की भाषा नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर हिन्दी को बढ़ावा देने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर जीएसटी ट्रिब्यूनल में केवल अंग्रेजी भाषा में अपील दाखिल करने की बाध्यता लागू कर दी गई है। उन्होंने मांग की कि हिन्दी भाषी प्रदेश में ट्रिब्यूनल में हिन्दी भाषा में भी द्वितीय अपील स्वीकार की जाए, ताकि करदाताओं और अधिवक्ताओं को राहत मिल सके। संजीव अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि तकनीकी समस्याओं और प्रक्रिया संबंधी कठिनाइयों को देखते हुए अपील दाखिल करने की समय-सीमा में कम से कम तीन माह की बढ़ोतरी की जानी चाहिए। इससे प्रभावित व्यापारियों को अपनी अपीलें समय से दाखिल करने का अवसर मिलेगा और न्याय पाने का उनका अधिकार सुरक्षित रहेगा। बैठक में अभय शंकर अवस्थी, मनीष मिश्रा, प्रवीण अवस्थी, सौरभ साहू, विपिन गुप्ता, राजीव मिश्रा, उन्नति मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने जीएसटी ट्रिब्यूनल की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और हिन्दी-अनुकूल बनाने की मांग करते हुए सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की।
————————————— 

 युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव में घरेलू विवाद के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते परिजनों को जानकारी हुई कोहराम मच गया। उन्होंने आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता अक्षय कुमार (36) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। चिकित्सकों ने युवक की हालत संतोष जनक बतायी हैं।
————————————– 


अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
बेटी की ससुराल जाते समय हुआ हादसा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के समीप सोमवार की देरशाम पैदल जा रहे 55 वर्षीय अधेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार शहर क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा मोहल्ला निवासी भिखारी का पुत्र ननऊ सोमवार की शाम ई-रिक्शा से अपनी पुत्री वन्दना की ससुराल अचाकापुर जा रहा था। बताते है कि चौफेरवा के पास ई-रिक्शा से उतर कर सड़क पार करने लगा। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहा था। अज्ञात वाहन अधेड़ को टक्कर मारता हुआ निकाल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहमराम मच गया।
————————————— 


 संदिग्ध अवस्था में महिला ने जहर खा की आत्महत्या
मृतका के पिता ने दामाद पर लगाया मारने पीटने का आरोप
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम पासिन का डेरा मजरे सरकी में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पासिन का डेरा मजरे सरकारी गांव निवासी महेश पासवान की पत्नी सविता देवी ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्ट मार्टम हाउस में मृतका का पिता संतोष कुमार पुत्र चौतू ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी आठ वर्ष पूर्व महेश पासवान के साथ की थी। एक साल उसने ठीक से रखा उसके बाद उसकी पुत्री को आये छोटी-छोटी बात को लेकर मारा पीटा करता था। तीन बार दामाद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुयी। उसके बावजूद भी उसके समझ नहीं आया और दिन पुत्री को मारता था। जिसके चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
————————————- 


सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
  अहमदाबाद से छुट्टी लेकर आया था घर, दुर्घटना में चली गई जान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ जहानाबाद/फतेहपुर, चौड़गरा भोगनीपुर हाइवे मार्ग में कस्बे के मोहल्ला तेजानगर के समीप स्थित रिंद नदी पुल पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु फतेहपुर भेजा है। मृतक की पहचान कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला ठकुरनगली निवासी अमरजीत उर्फ मद्दी 25 वर्ष पुत्र सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि अमरजीत अहमदाबाद में रहकर ठेकेदारी का कार्य करता था और 22 जून सोमवार को भोर पहर करीब 3 बजे ही अहमदाबाद से अपने घर जहानाबाद आया था। परिजनों के अनुसार शाम को वह अपने प्रिय मित्र आशीष से मिलने बाइक से चौडगरा गया हुआ था और फिर रात करीब 9 बजे चौड़गरा से वापस जहानाबाद घर आ रहा था। तभी कस्बा कोड़ा जहानाबाद के मोहल्ला तेजानगर के पास चौड़गरा भोगनीपुर हाइवे मार्ग पर स्थित रिंद नदी पुल पर टैंकर ने उसकी बाइक में टैंकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुल की रेलिंग तोड़ टैंकर लटक गया। हादसे में अमरजीत की टैंकर में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह उपनिरीक्षक विंदेश कुमार गिरि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु फतेहपुर भेजा। रिन्द नदी पुल की रेंलिग में फसे टैंकर को क्रेन मशीन मगवा कर उसे बाहर करा कर दोनों तरफ से वाहनों का लगा जाम खुल सका। मार्ग दुर्घटना में दिवंगत अमजीत सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था जो अविवाहित था। अमर जीत सिंह की मौत पर मां सुमन सिंह, भाई अभयराज सिंह, अंकित सिंह, वैभव सिंह का रो-रोकर बेहाल है। थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दिवंगत के पिता सुजीत सिंह की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दुर्घटना करने वाले टैकर को कब्जे में ले लिया है।
————————————— 


मामूली विवाद में धारदार हथियार छोटे भाई की हत्या, पिता घायल
बड़े भाई, भाभी और साले पर छोटे भाई की हत्या का आरोप
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर छोटे भाई तथा पिता पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक प्रदुम (32 वर्ष) पुत्र भगवान दीन निवासी सरकंडी, असोथर बड़े भाई के द्वारा गाली गलौज किए जाने पर विरोध किया तभी बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया बचाव में गया भगवान दीन (60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रजऊ घायल हो गया जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गाली-गलौज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि बड़े भाई दशरथ, उसकी पत्नी कमल कुमारी, साले लवलेश तथा कमलेश ने मिलकर प्रदुम और उनके पिता भगवान दीन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंचाए गए। मृतक के परिजन ने बताया कि आरोपित लोग गाली-गलौज कर रहे थे। जब पिता और पदुम ने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने कुल्हाड़ी, सब्बल, लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण पदुम की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके पिता भगवान दीन का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *