सैकड़ों वाहन चालकों को यातायात नियमों की दिलाई गई शपथ

  सैनी चौराहे पर सड़क सुरक्षा अभियान, सैकड़ों वाहन चालकों को यातायात नियमों की दिलाई गई शपथ 
हर दिन छिन रही हैं अनमोल ज़िंदगियां, सड़क सुरक्षा को बनाएं जन आंदोलन. प्रमोद राम
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ सैनी– भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पीआईयू कानपुर के निर्देशानुसार त्रिवेणी संगम हाईवेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सैनी चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस प्रभारी मंझनपुर प्रमोद राम एवं उपनिरीक्षक शशिकांत की उपस्थिति में सैकड़ों वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें इससे होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रमोद राम के द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले वाहन चालकों को जोधपुर-पाली फोरलेन के सीएसआर मैनेजर फिरोज खान द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात परिवहन निरीक्षक शशिकान्त जी ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है तथा सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की गई। इस मौके पर यातायात पुलिस स्टाफ आनंद गौतम, नौसाद खान संजीव कुमार इंदल सहित हाइवे एंबुलेंस ड्राइवर राजू सिंह, पैरामेडिक्स अयान खान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *