खाद किल्लत को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने की पंचायत

  खाद किल्लत को लेकर भाकियू टिकैत गुट ने की पंचायत
– पंचायत में पहुंचे अधिकारी, समस्याओं पर हुई वार्ता
फोटो परिचय-  कुरूस्तीकला रेलवे स्टेशन परिसर में पंचायत करते भाकियू पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने खाद व बिजली पानी की समस्या को लेकर मलवां विकास खण्ड के कुरूस्तीकला रेलवे स्टेशन प्रांगण में पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की सूचना पर अधिकारी भी पहुंचे। जहां समस्याओं पर वार्ता करके निस्तारण का आश्वासन मिला।
पंचायत में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम, प्रदेश सचिव राम सहाय ने शिरकत की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल ने की। पंचायत में उपस्थित किसानों व पदाधिकारियों ने वर्तमान समय में चल रही खाद किल्लत का प्रमुखता से मुद्दा उठाया। किसानों का कहना रहा कि समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है। जिससे वह अपनी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा नहरों में पानी नहीं आ रहा है। समय से बिजली भी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा पुलिस उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया गया। पंचायत की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी शनि चाणक्य चतुर्वेदी व तहसीलदार अमरीश कुमार पहुंचे और आक्रोशित पदाधिकारियों से वार्ता कर समसयाओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विवेक यादव, जिला प्रवक्ता दिनेश शुक्ला, नागेन्द्र सिंह यादव, जिला सचिव भानु पटेल, जितेन्द्र पटेल, छोटेलाल सोनकर, मुन्ना शेख भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *