महिला सशक्तिकरण की अमर प्रतीक हैं ऊदा देवी: नरेश

     महिला सशक्तिकरण की अमर प्रतीक हैं ऊदा देवी: नरेश
– वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती पर सपा ने किया नमन
फोटो परिचय- वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को पार्टी कार्यालय में 1857 की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि ऊदा देवी पासी 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी वीरांगनाओं में से एक थीं। उन्होंने बताया कि उनके पति भी अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हुए थे। पति की शहादत का बदला लेने के संकल्प के साथ ऊदा देवी ने 16 नवंबर 1857 को सिकंदरा बाग के युद्ध में एक पेड़ पर चढ़कर 30 से अधिक ब्रिटिश सैनिकों को मार गिराया। अंततः अंग्रेजों ने उन्हें शहीद कर दिया, लेकिन उनका अदम्य साहस और बलिदान भारतीय इतिहास में अमर हो गया। उन्होंने कहा कि ऊदा देवी आज भी देशभक्ति, वीरता और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायी प्रतीक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, कमलेश वर्मा, हीरालाल साहू, अरुणेश पांडेय, नागेंद्र यादव, आशीष नामदेव, नंदकिशोर पाल, डॉ. रामनरेश पटेल, नरेंद्र लोधी, सत्यम यादव, मो. शारिक, इमाम उल्ला, अजय कुमार, राम कृपाल, गोमती देवी, अरविंद यादव, वीरेंद्र यादव, दशरथ, उदय यादव, राजा राम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *