कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती व एकजुटता पर जोर
कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती व एकजुटता पर जोर
कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती व एकजुटता पर जोर
फोटो परिचय- (3) बैठक करते कांग्रेसी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ धाता, फतेहपुर। धाता ब्लॉक में रविवार को कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष खलीक अहमद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन रवि केशरवानी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री गिहार ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आपसी एकजुटता के साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाना चाहिए। इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए भगवान श्रीराम के नाम पर एकत्र हुए चंदे को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा व आरएसएस की नीतियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष को मजबूत करना जरूरी है। बैठक में अजय सिंह पटेल, जागेश्वर निषाद, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, डॉ. बीडी सिंह, दिनेश कुमार पासवान, गुड्डू सिंह पटेल, अमन सिंह पटेल, अभिषेक सिंह, कमला देवी पासवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।