रा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में प्रवेश के लिए चार सितंबर तक मौका

   आईटीआई में प्रवेश के लिए चार सितंबर तक मौका
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 एवं 2026-28 में प्रवेश के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश लेने के लिए चार सितंबर तक का समय दिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा अधिशासी निदेशक, राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद के 25 जुलाई के निर्देश के क्रम में जनपद में संचालित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) पाठ्यक्रमों के प्रथम चरण का चयन परिणाम जारी किया गया है। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 27 अगस्त से चार सितंबर तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम एवं प्रवेश संबंधी जानकारी राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, टीसी, चयन रैंक प्रपत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और पांच पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संबंधित चयनित संस्थान में उपस्थित होना होगा। निर्धारित अवधि में अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *