क्षेत्रवासियों को मिल रहा बालू उक्त पानी तकनीकी परीक्षण कराते हुए रिबोरिंग की रखी मांग
क्षेत्रवासियों को मिल रहा बालू उक्त पानी तकनीकी परीक्षण कराते हुए रिबोरिंग की रखी मांग
क्षेत्रवासियों को मिल रहा बालू उक्त पानी तकनीकी परीक्षण कराते हुए रिबोरिंग की रखी मांग
आवास विकास क्षेत्र के सभासद दीपक कुमार मौर्या ने उठाया महत्वपूर्ण व गंभीर मुद्दा
सी.ओ. कार्यालय के निकट स्थित नलकूप के री-बोरिंग कराए जाने की मांग
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — सभासद दीपक कुमार मौर्य सभासद वार्ड नं०-2 आवास विकास नगर पालिका परिषद, फतेहपुर ने बताया कि सी.ओ. कार्यालय के निकट स्थापित नलकूप से वर्तमान में अत्यधिक मात्रा में बालू युक्त जल निकल रहा है। जल में बालू की मात्रा अधिक होने के कारण यह पेयजल के रूप में उपयोग योग्य नहीं रह गया है। साथ ही, अधिक बालू आने के कारण नलकूप की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है तथा पम्पिंग उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की भी संभावना बनी हुई है।
वहीं क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे जनसामान्य को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
सभासद दीपक मौर्य ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (शहरी) के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग को निर्देशित करने का कष्ट करें कि उक्त नलकूप का तकनीकी परीक्षण कराते हुए आवश्यकतानुसार री-वोरिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र कराया जाए, जिससे क्षेत्र में स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।