मामूली विवाद में घर पे चढ़कर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी

 मामूली विवाद में घर पे चढ़कर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने लगाई सुरक्षा की पुकार

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र में लगाई अपने व अपने परिवार की सुरक्षा की पुकार

मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— मो० इफ्तेखार पुत्र स्व० धूम शाह निवासी कृष्णबिहारी नगर कबाड़ी मार्केट मोटे महादेवन मन्दिर थाना कोतवाली जिला फतेहपुर पीड़ित इफ्तिखार ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आरोप लगाते हुए बताया के उसका नाबालिग पुत्र फराज से मोहल्ले के रहने वाले सुनील उर्फ नफीस से दिनांक 23.07.2026 को किसी मामूली बात को लेकर कहा सुनी हुई थी जिसके बाद सुनील अपने साथ अज्ञात लोगो को लाठी, डण्डा, सरिया, लेकर पीड़ित के दरवाजे रात करीब 07:30 बजे चढ़ आये और गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित इफ्तिखार की पत्नी व लड़का उन्हे मना करने आये तो क्षेत्रीय निवासी सुनील उर्फ नफीस अपने साथियों के संग पीड़ित के पुत्र व पत्नी के साथ झगड़े पर आमादा होकर लात-घूसो से मारने लगे। पीड़ित की पत्नी व पुत्र जान बचाकर घर के भीतर घुस आये तो उपरोक्त लोग भी जबरन प्रार्थी के घर के अन्दर घुस आये। उपरोक्त लोगो ने घर में तोड़-फोड़ कर ग्रहस्थी का सामान अस्त व्यस्त कर दिया। शोर पर लोगो के इकट्ठा होने की आहट पाकर सुनील उर्फ नफीस अपने साथियों के साथ गाली-गलौज करते व जान की धमकी देते हुये अपने साथियों के साथ भाग गया। इस घटना को मौके पर मौजूद क्षेत्रीय तमाम लोगो ने देखा। पीड़ित इफ्तिखार इस घटना की सूचना देने उसी दिन थाना कोतवाली गया तो थाना कोतवाली की पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर लेकर रख ली और बाद जांच रिपोर्ट लिखने को कहा। सुनील उर्फ नफीस आपराधिक प्रवृत्ति का गुण्डा व्यक्ति है जिसके विरुद्ध हत्या, अपहरण सहित तमाम संगीन अपराधो के मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित व पीड़ित का परिवार अत्यधिक भयभीत है और भय के वातावरण में जीवन जीने के लिये मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *