बकंधा ईंट भट्ठे के आगे मुगल रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
बकंधा ईंट भट्ठे के आगे मुगल रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
साढ़े पांच किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
– बकंधा ईंट भट्ठे के आगे मुगल रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में गांजा तस्कर। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 5.30 किलो अवैध गांजा, 3200 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने नवाबाग स्थित भांग की दुकान के आसपास चोरी-छिपे गांजा बेचने की बात स्वीकार की है।
सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बकंधा ईंट भट्ठे से आगे मुगल रोड के पास घेराबंदी की। दोपहर पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले दो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान रोशन यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी छिवलहा थाना हुसैनगंज, जीतू यादव पुत्र राजेश यादव निवासी छिवलहा थाना हुसैनगंज के रूप में हुई। तलाशी में दोनों के कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम गांजा, 3200 रुपये नकद, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे नऊवाबाग स्थित भांग की दुकान के आसपास चोरी-छिपे गांजा बेचते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बजराम शिवहरे निवासी बबेरू, बांदा और रिषभ शिवहरे उर्फ निक्कू निवासी बहुआ, उन्हें गांजा की सप्लाई देने आए थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों मौके से भाग निकले। पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 406/2026, धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विधान सोनकर, उपनिरीक्षक राज कमल यादव और कांस्टेबल आकाश चाहर शामिल रहे।