विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू
विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, ईवीएम-वीवीपैट की जांच शुरू
– वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था परखी, चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) की प्रक्रिया आठ अक्टूबर से शुरू हो गई है। इसी क्रम में निर्वाचन अधिकारियों ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस और एफएलसी हॉल का भौतिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों, वेबकास्टिंग और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति परखी गई।
निरीक्षण में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, वेबकास्टिंग, अग्निशमन उपकरणों और लॉग-बुक का अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने एफएलसी से संबंधित व्यवस्थाओं को सही पाया और ईवीएम वेयरहाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता की गई। उन्हें बताया गया कि आयोग द्वारा अधिकृत इंजीनियरों की देखरेख में ईवीएम और वीवीपैट की एफएलसी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित समय में की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिलाधिकारी (न्यायिक), उप कृषि निदेशक एवं ईवीएम-वीवीपैट के नोडल अधिकारी सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।