बंधन स्वच्छता पर्व पर हुई प्रतियोगिता “आमना फात्मा” को मिला बेस्ट राखी उपहार

   बंधन स्वच्छता पर्व पर हुई राखी प्रतियोगिता
– नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रतियोगी छात्राओं को किया सम्मानित

राखी प्रतियोगिता में “आमना फात्मा” को मिला बेस्ट राखी पुरस्कार उपहार
फोटो परिचय-  प्रतिभागी छात्राओं को सार्टिफिकेट देकर सम्मानित करते अध्यक्ष।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद की ओर से बंधन स्वच्छता पर्व का आयोजन किया गया। जिसके तहत विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं के बीच राखी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागी छात्राओं को पालिकाध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका परिषद में रक्षाबंधन के पर्व पर पालिकाध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट व अधिशाषी अधिकारी रवीन्द्र कुमार के अलावा सभासदों की देखरेख में चन्द्रा बालिका इंटर कालेज, जयपुरिया व कम्पोजिट विद्यालय की छात्राओं के मध्य राखी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इससे पूर्व छात्राओं ने सभी को राखी बंधी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना व सम्मान गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना जौहर दिखाया। अध्यक्ष व ईओ ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के साथ ही अध्यापकों को सार्टिफिकेट व उपहार देकर सम्मानित किया और हौसला अफजाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *