मानवता परिवार के स्थापना दिवस कार्यक्रमी मंच पर दिखा असमानता का दृश्य
मानवता परिवार के स्थापना दिवस कार्यक्रमी मंच पर दिखा असमानता का दृश्य
मानवता परिवार के स्थापना दिवस कार्यक्रमी मंच पर दिखा असमानता का दृश्य
मंच पर एक ही वर्ग का रहा बोलबाला, समाजसेवी संस्था को सियासी रंग में चढ़े जाने की रही चर्चा
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर- जैसा कि मानवता परिवार नाम ही गैर राजनीतिक संस्था है,जो,, समाज में मानवता के तहत ज़रूरतमंदों की मदद और सेवा का नाम प्रदर्शित कर रहा।
समाज में सेवा, सहयोग व मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सक्रिय मानवता परिवार का स्थापना दिवस सम्मान समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा रविवार को प्रेक्षागृह सभागार में आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सचिव डॉ. हीरालाल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में उपायुक्त उद्योग शिवानी सिंह, डिप्टी एसपी दुर्गेश दीप, आईएफएस राजस्थान संग्राम सिंह, समाजसेवी कि मानवता परिवार से अब तक 5,550 सदस्य जुड़ चुके हैं और संस्था 16 प्रदेशों के 124 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। अब तक पांच मृतक परिवारों को 17 लाख 56 हजार 910 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इसकी भी सरहाना की गई।
लेकिन इतनी बड़ी सदस्यों की उपलब्धि के साथ क्या एक भी मुस्लिम सदस्यों का जुड़ाव मानवता परिवार के साथ नहीं है ? या दिखाया जाने में संकोच किया गया और उन्हें सूचना देने में भी गुरेज किया गया जहां तक जानकारी में मुस्लिम सदस्यों का भी जुड़ा होना तय है।
जैसा कि मंच साझा की फोटो के साथ अन्य सदस्यों के नाम के साथ एक भी मुस्लिम सदस्य नहीं दिखे न ही नाम दिया गया और न ही उन्हें बुलाकर सम्मानित कर मीडिया को फोटो साझा की गई जोकि चल रही आज की सियासत की मंशा का एक जीता जागता नज़ारा प्रस्तुत जरूर कर रहा।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद शहर में खुली चर्चा का विषय बना रहा