पुलिस सेवा से विदा हुए दो उपनिरीक्षक एसपी ने किया सम्मानित

पुलिस सेवा से विदा हुए दो उपनिरीक्षक
– एसपी ने शॉल व स्मृति चिह्न भेंटकर किया सम्मानित
फोटो परिचय- सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को उपहार भेंट करते एसपी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए दो उपनिरीक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस माया शंकर शुक्ला व रघुवीर शरण को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें शॉल, घड़ी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के दौरान किए गए योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में उनके द्वारा निभाई गई जिम्मेदारियां सराहनीय रहीं। साथ ही दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *