पूर्व विधायक ने ब्लाक स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम के तहत सुनी जन समस्याएं

    एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  – फतेहपुर विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने ब्लॉक हसवा की ग्रामसभा हसवा, अहमदगंज मजरे शाहीपुर, मीसा, कोर्रासादात व् मीरपुर में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याए सुनी ! ग्रामीणों ने गर्मजोशी से फूल व् माला से स्वागत किया ! वही हसवा में विक्रम सिंह ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण भी किया !
विक्रम सिंह पूर्व विधायक अपनी विधानसभा सदर के लोगो से मिले, सभी लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की आप सभी लोगो को सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाये जाने में मेरा पूरा योगदान है ! सरकारी योजनाओ का लाभ जो भी व्यक्ति पात्र है उनको मिलेगा ! विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने बरसात में लोगो को जो नुक्सान पंहुचा है वो भी सरकार द्वारा दिलाये जाने का आश्वासन दिया ! बरसात से लोगो की फसलों में नुक्सान पंहुचा है और बहुत से लोगो के घर गिर गए है उनको जल्द ही मुआवजा दिए जाने की योजना चल रही है ! प्रकृति के आगे सभी नतमस्तक है यह कहकर लोगो को ढाढस बंधवाया ! जनसभा में आये लोगो से मिलकर विकास के मुद्दों में उनसे चर्चा किया उनकी समस्याए सुनी और जल्द निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया !

 

कार्यक्रम में मण्डल उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय, अजय सिंह, अंशू सिंह सेंगर, रिंकू रैदास, नीरज रैदास, लल्लू मौर्या, आदर्श सिंह, विनय पाठक, अमन, महेश सिंह, भोला, छोटेलाल प्रजापति, नन्द किशोर नंदी, प्रधान प्रतिनिधि भागवत, नयन शर्मा, निरंजना पासवान, कुसमा देवी, माया देवी, मंजू देवी, शिव कुमारी, छाया देवी, पूजा देवी, शिवकली, प्रेम चन्द्र, घनश्याम रैदास, गुलाब पाल बूथ अध्यक्ष, बाबू पाल, सुनील, अमित, राम वीर पासवान, संजय सिंह, उदय सिंह प्रधान प्रतिनिधि, राईस अहमद, निहाल अहमद, राम असरे पाल समेत सैकड़ो लोग सभी जगह मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *