चांदपुर में विराट बजरंग दंगल का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दम

  चांदपुर में विराट बजरंग दंगल का भव्य आयोजन, पहलवानों ने दिखाया दम
फोटो परिचय- दंगल के शुभारम्भ पर पहलवानों का हाथ मिलवाते अतिथि।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिले के ग्राम व पोस्ट चांदपुर में विराट बजरंग दंगल का शानदार आयोजन किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में स्थानीय और दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी पहलवानी और दांव-पेच का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमित कुमार शुक्ला तथा अनामिका शुक्ला ने शिरकत की और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन चांदपुर के ग्राम प्रधान शिवशंकर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में खेल भावना और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर नारायणी सेना की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्था संभाली। दंगल के दौरान रामदेव निषाद, रामकृपाल सोनकर, नयन सिंह, अविनाश पाण्डे, मनोज सोनकर, राजू निषाद, अयूब खान, अनीश खान, राहुल मिश्रा, अल्केंद्र उत्तम, विकाश मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पहलवानो के बीच हुए दावपेच मे विजयी पहवान को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अमित कुमार शुक्ला द्वारा 21 हजार रूपये का नगद पुरूस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया। ग्रामीणों और कुश्ती प्रेमियों ने दंगल का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में विजेता पहलवानों को अतिथियों और ग्राम प्रधान द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। पूरा गांव बजरंग बली के जयकारों और पहलवानों के दांव-पेच के रोमांच से गूंज उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *