PWD ने दी सड़कों और पुलों के निर्माण को नई रफ्तार, चमकी ग्रामीण इलाकों की सूरत

  योगी सरकार में चमकी ग्रामीण इलाकों की सूरत, PWD ने दी सड़कों और पुलों के निर्माण को नई रफ्तार
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा– खुरहण्ड-गिरवां-गोहड़िया मार्ग पर 2.65 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा लघु सेतु गोहड़िया से स्योढ़ा घाट तक 4.57 करोड़ रुपए से बनेगी सड़क

एमपी बॉर्डर का सफर होगा आसान, ग्रामीणोंका आवागमन होगा सुगम

बांदा: 15 सितंबर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘कनेक्टिविटी विजन’ और विकासपरक नीतियों के चलते जनपद बांदा के ग्रामीण इलाकों की सूरत तेजी से बदल रही है। लोक निर्माण विभाग ने जिले में सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य को एक नई धार दे दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले बेहद महत्वपूर्ण मार्ग पर करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य जारी हैं। जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ अंतर्राज्यीय यात्रियों में भारी उत्साह है।

फरवरी 2027 तक पूरा होगा लघु सेतु का निर्माण

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांदा जिले के खुरहण्ड-गिरवां-गोहड़िया से स्योढ़ा घाट (मध्य प्रदेश) सीमा मार्ग के किमी 10 में 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से एक लघु सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। PWD अधिकारियों के मुताबिक इस पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने की अंतिम समय-सीमा 24 फरवरी 2027 तय की गई है। इस पुल के बन जाने से बरसात के दिनों में जलभराव और उफनते नालों के कारण ठप होने वाला आवागमन हमेशा के लिए सुचारू हो जाएगा।

करोड़ों की लागत से चमकेगी गोहड़िया से स्योढ़ा घाट सड़क

सड़क कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व मजबूती देने के लिए गोहड़िया पुलिया से प्रसिद्ध देवी जी मंदिर होते हुए स्योढ़ा घाट (मध्य प्रदेश सीमा) तक 4 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से चमचमाती हुई सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। गड्ढामुक्त और चौड़ी बनने वाली इस सड़क का निर्माण कार्य 27 फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

एमपी बॉर्डर तक का सफर होगा सुरक्षित और सुगम

योगी सरकार की इस बड़ी सौगात से बांदा के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अच्छा रास्ता मिलेगा। मध्य प्रदेश की सीमा तक का सफर अब न सिर्फ बेहद आसान बल्कि पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछली सरकारों में इस इलाके की सुध लेने वाला कोई नहीं था लेकिन योगी सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत कर ग्रामीणों का जीवन बदल दिया है। व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के लिहाज से यह सड़क और पुल बांदा के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *