टक्कर के बाद हाईवे किनारे खंती में पलटा ऑटो, राहगीरों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला
टक्कर के बाद हाईवे किनारे खंती में पलटा ऑटो, राहगीरों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला
तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, दो गंभीर
टक्कर के बाद हाईवे किनारे खंती में पलटा ऑटो, राहगीरों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला
संवाददाता दीपक धुरिया जालौन —कानपुर-झांसी हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बताया गया कि हादसा एट कोतवाली क्षेत्र में एनएच-27 पर सोमई गांव के पास हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।