बिंदकी विधायक ने ग्राम सचिवालय का किया उद्घाटन,शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

   बिंदकी विधायक ने ग्राम सचिवालय का किया उद्घाटन
– ग्रामीणों की समस्याएं सुन शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
फोटो परिचय- ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक जय कुमार सिंह जैकी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर।

बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के सनगांव में शनिवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने ग्राम सचिवालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधितों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि ग्राम सचिवालय बनने से ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर अब दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक आसानी से पहुंचेंगी।

साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए शासन से धनराशि आवंटित कराने के साथ ही गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कराने का प्रयास किया गया है। गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा पात्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान इफ्तेखार खान, ग्राम सचिव मोईन खान, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शानू खान, मोहम्मद आसिफ रजा, शहनवाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *