मोदी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, 26 युवाओं ने किया डोनेशन

   मोदी जी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, 26 युवाओं ने किया डोनेशन
– प्रसून तिवारी ने किया 32 वाँ व गुरमीत सिंह ने किया 49 वाँ रक्तदान

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज  — फतेहपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ (सेवा मेरा अभियान) के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) तथा ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वाधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 26 उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया।
शिविर का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) भारत सरकार, माननीय साध्वी निरंजन ज्योति जी ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. उदय भान सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. प्रभाकांत, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री संजय पाण्डेय गरिमामयी उपस्थिति में रहे। मानस रक्तकेंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दिनेश सचान ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को बुके भेंट कर व बैज अलंकृत कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।


मुख्य अतिथि माननीय साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा : “रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त का एक कतरा किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर ‘सेवा पखवाड़े’ के तहत युवाओं का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है। समाज के हर स्वस्थ नागरिक को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।”
भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री मधुराज विश्वकर्मा ने कहा “माननीय प्रधानमंत्री जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए युवा मोर्चा सदैव सामाजिक सरोकारों और मानव सेवा के कार्यों में तत्पर रहता है। भविष्य में भी संगठन इस प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन निरंतर करता रहेगा।”


रक्तदान करने वाले प्रमुख युवाओं में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, महामंत्री प्रसून तिवारी, रितिक विश्वकर्मा, गुरमीत सिंह, अनिरुद्ध, अखिलेश कुमार मौर्य, अंकित, रोहित सिंह, प्रज्वल, शोभित गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अनुज, विनय, हर्षित श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, अनुपम, मो. सैफ, मो. मुकीम, मो. हसन, रोहित, शशांक मिश्रा , शिवम,अब्दुल समीद, अहद शहीद, मोबीन शहीद एवं दीपक तिवारी शामिल रहे। रक्तदान के पश्चात मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी 26 रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इसी क्रम में सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए मानस रक्तकेंद्र के सौजन्य से अतिथियों एवं डॉ. दिनेश सचान द्वारा टीबी (क्षय) रोगियों को पोषण सामग्री की किट वितरित की गईं।

कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो से आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, किशन शुक्ला, गौरव अग्रहरि; सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से गुरमीत सिंह, अजय साहू, राजेश मौर्य, राजेंद्र गुप्ता तथा मानस रक्तकेंद्र की ओर से डॉ. कैलाश पटेल, रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल एवं सहायक प्रीति सहित अनेक गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *