शराबी पिता ने बेटी को पीटने के बाद जहर खाकर दी जान
शराबी पिता ने बेटी को पीटने के बाद जहर खाकर दी जान
शराबी पिता ने बेटी को पीटने के बाद जहर खाकर दी जान
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा– शराब के नशे में बेटी से मारपीट करने और उसे गंभीर रूप से घायल करने के बाद पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुबह पशुबाड़े में उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पैलानी थाना क्षेत्र के साड़ी डेरा गांव के अंश उपरौस निवासी रंजीत निषाद ने बताया कि उसका 45 वर्षीय भाई भवानीदीन निषाद पुत्र दर्शन निषाद शुक्रवार रात पशुबाड़े में सोया था। रात में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह काफी देर तक उसके नहीं उठने पर पास में सो रहे पिता ने देखा तो भवानीदीन मृत पड़ा था। जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रंजीत निषाद के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भवानीदीन ने शराब के नशे में अपनी बेटी रोमा देवी के साथ मारपीट की थी। मारपीट में रोमा देवी घायल हो गई और उसका हाथ टूट गया। इसके बाद घर में भी विवाद हुआ था। भाई के मुताबिक बेटी के घायल होने और उसका हाथ टूट जाने के बाद भवानीदीन काफी परेशान था। उसने पिछले दो दिनों से खाना भी नहीं खाया था। भवानीदीन अपने पिता के साथ पशुबाड़े में ही सोता था। शुक्रवार रात उसने वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों के अनुसार इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।परिजनों के अनुसार शराब के नशे में हुई मारपीट में बेटी रोमा देवी का हाथ टूट गया था। घटना के बाद भवानीदीन परेशान था और दो दिन से खाना नहीं खा रहा था। भवानीदीन अपने पिता के साथ पशुबाड़े में सोता था। शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खाने के बाद सुबह उसका शव वहीं मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है