कांग्रेस व सपा ने प्रदेश की जनता को छलने का किया कार्य: अरुण
कांग्रेस व सपा ने प्रदेश की जनता को छलने का किया कार्य: अरुण
कांग्रेस व सपा ने प्रदेश की जनता को छलने का किया कार्य: अरुण – एनडीए से सींटों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा
फोटो परिचय- पत्रकारों से वार्ता करते लोजपा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी अरूण भारती। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। लोजपा रामविलास यूपी के सभी विधानसभाओं सींटों पर पूरी तैयारी कर चुकी है, शीर्ष नेतृत्व से तय होने के बाद प्रदेश की तय सींटों पर उम्मीदवार उतारने का काम करेगी। वह सभी विधानसभाओं में जाकर अपने समाज के लोगों को संगठित करने का काम कर रहे हैं। उक्त बातें लोजपा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर यूपी के जनपदों का दौरा कर रहे एनडीए के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद व यूपी प्रभारी अरुण भारती ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि वह दलित समाज के लोगों को जागरूक कर रहे है। लोजपा का केंद्र में गठबंधन है बिहार राज्य में गठबंधन है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। सींटों का बंटवारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा, उनका कार्य प्रदेश में संगठन तैयार करना है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहाकि सपा के पीएडीए के ग्यारह स्वरूप हो चुके है लोजपा स्व रामविलास पासवान के सुझाये मार्ग पर है।
संगठन प्रमुख चिराग पासवान द्वारा समाज के सभी कमज़ोर वर्गों को साथ लेकर चल रहे है। उनकी आवाज़ बनने का कार्य कर रहे हैं। बताया कि विधानसभा चुनाव 2027 में जनता को भटकने नहीं देंगे। बताया कि दलितों को जोड़ने का काम करेंगे। 28 नवंबर को रायबरेली जनपद में बहुजन भीम संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जा रही है जिसमें लोजपा प्रमुख चिराग पासवान भाग लेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी कटाक्ष कर वोट चोरी के मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया। प्रदेश प्रभारी अरुण भारती का लोजपा रामविलास के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा द्वारा स्वागत किया गया। लोजपा महासचिव विकास पांडेय, कमलाकांत तिवारी कमेलश मिश्रा जिलाध्यक्ष राजू पासवान आदि रहे।