सपा के नए जिलाध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

     सपा के नए जिलाध्यक्ष का शक्ति प्रदर्शन, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा — समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव का रविवार को बांदा पहुंचने पर जिलेभर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया। लखनऊ से कानपुर होते हुए चिल्ला पहुंचे उमेश यादव का जावेद भाई के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने स्वागत किया। इसके बाद तारा, अतरहट, पपरेन्दा, जमालपुर, मवई चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, बीएसए कार्यालय, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी और कालूकुआं चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। कालूकुआं चौराहे पर जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता राजा सहित पीयूष आनंद, कुदरत उल्ला और वीरेंद्र गुप्ता बाबू ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को संगठन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

इसके बाद उमेश यादव ने कचहरी चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बिजलीखेड़ा स्थित सपा कार्यालय पहुंचने पर नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी और सहयोग का भरोसा दिलाया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह सभी को एक सूत्र में पिरोकर मान-सम्मान के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव समेत पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *