युवा चेतना शिविर में सेवा, साधना और संस्कार से जुड़ने का आह्वान भूमिका का दिया मंत्र

    राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का दिया मंत्र
युवा चेतना शिविर में सेवा, साधना और संस्कार से जुड़ने का आह्वान 

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा  — अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शास्त्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में एक दिवसीय युवा चेतना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को मानसिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। मुख्य वक्ता शांतिकुंज, हरिद्वार के कंकलेस सिंह ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

भागवत आचार्य डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने युवाओं में रचनात्मकता की कमी, एकाग्रता के अभाव सहित वर्तमान समय की विभिन्न चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति सजग और अनुशासित रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि डॉ. राजीव रतन द्विवेदी ने कहा कि बच्चों और युवाओं को माता-पिता के समय, मार्गदर्शन और उचित सलाह की आवश्यकता है। परिवार का सकारात्मक वातावरण युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला समन्वयक प्रमोद पटेल एवं संपर्क प्रमुख रामशरण शास्त्री ने युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति बताते हुए कहा कि संयुक्त परिवारों में बढ़ते अलगाव के कारण समाज में अकेलेपन की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने आध्यात्मिकता को सकारात्मक एवं संतुलित जीवन की दिशा बताया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी ने गुरुदेव के समाज जागरण अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में करोड़ों लोग विभिन्न माध्यमों से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रखर उद्घोषक इंद्रवीर सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं को सेवा, साधना और संस्कार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। संगीत टोली में पंडित बृजेश त्रिपाठी, प्रखर सहित अन्य लोगों ने योगदान दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी गुलाब कुशवाहा, सबल सिंह, मनीष गुप्ता, सोनू सिंह, बृजेश सिंह, नारायण सिंह, डॉ. एसपी गुप्ता, राकेश गुप्ता, दद्दू, श्रीमती विनोद जैन, श्रीमती राम जानकी, रवि दोसर, नवीन निगम, रामू खरे, श्रीमती सुधा, अनीता सिंह, प्रीति गुप्ता, श्रीमती ममता नामदेव, संजय श्रीवास्तव, अमन यादव, श्रीमती सविता खरे, श्रीमती गीता द्विवेदी, श्रीमती विद्या सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *