कला उत्सव प्रतियोगिता में महर्षि के बच्चों ने मारी बाजी

   कला उत्सव प्रतियोगिता में महर्षि के बच्चों ने मारी बाजी
फोटो परिचय-  कला उत्सव प्रतियोगिता में नाम रोशन करने वाली छात्राएं।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के बच्चों ने प्रदेश सरकार के समग्र शिक्षा एवं संस्कृति विभाग के अन्तर्गत सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में संगीत की विभिन्न विधाओं में मण्डल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के कक्षा 11 वीं के छात्र अभिनव सिंह ने सुषिर वादन में प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं शास्त्रीय गायन एकल में कक्षा 11 वीं के छात्र प्रखर वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य एकल में कक्षा 9 वीं की छात्रा आयुषी द्विवेदी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूहगान देशभक्ति में कक्षा 9 वीं की छात्रा काव्या मिश्रा, 10 वीं की छात्राएं आरूषी, मौली व सामायरा साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मण्डल आरएन विश्वकर्मा ने बच्चों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जो बच्चे मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाये हैं उन्हें राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रयास करना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाने वाले सभी प्रतिभागियों को सफलता की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *