पूर्व विधायक के आवास में सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजन आयोजित

 एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज–  2 अक्टूबर महात्मा गाँधी जयंती के उपलक्ष्य में विक्रम सिंह पूर्व विधायक के आवास श्री लोक विहार कॉलोनी फतेहपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजन आयोजित किया गया ! कार्यक्रम का शुभारम्भ महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा में फूल-माला पहनाकर, दीप प्रज्वलित कर किया गया ! सेवा संकल्प अभियान में उपस्थित भूत पूर्व सैनिकों के साथ विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने राष्ट्रगान गाकर सभी पूर्व सैनिको, वीर नारियों एवं शहीद सैनिको के परिवारों को माला व् अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया !

विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने महात्मा गाँधी, सुभाष चन्द्र बोस, वीर अब्दुल हमीद, कैप्टन विक्रम बत्रा, कैप्टन मनोज पाण्डेय, लांस नायक करम सिंह सभी को याद करते हुए उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों से कहा की आज सीमा पर तैनात हर जवान की वजह से ही देश का हर नागरिक चैन की नींद सो पाता है। सैनिकों का त्याग और बलिदान शब्दों में नहीं बताया जा सकता। उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता जताना पूरे समाज का फर्ज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और सुशासन के मंत्र को लेकर ही सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में महात्मा गाँधी जी के जीवनी में प्रकाश डालते हुए विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने कई विषयों में विस्तृत चर्चा की ! विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने अपने आवास में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों व् वीर नारियों व् शहीद परिवारों को माला व् अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित व् अभिनन्दन किया !
कार्यक्रम में उपस्थित कैप्टन पीतम्बर सिंह कैप्टन लालजी श्रीवास्तव ने विक्रम सिंह पूर्व विधायक का आभार जताते हुए कहा की आपने जनपद के विकास के लिए जो कार्य किये है पूरा जनपद आपका ऋणी रहेगा जैसे सीमा में जवान अपना कर्तव्य पूरा करता है उसी प्रकार जनपद फतेहपुर को एक नई दिशा दिखाने में आपने सराहनीय कार्य किये है !

इस मौके में कैप्टन पीतम्बर सिह, कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, सुबेदार एस.एस. पाण्डेय, सुबेदार वीरेन्द्र कछवाहा, सुबेदार सुशील तिवारी, जगनंदन सिंह, रामेश्वर सिंह, ए.के. दीक्षित, राजीव कुमार, पुष्पेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, अमर सिंह गौर, श्री चन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, राम लखन सिंह, शिव कुमार,, श्री प्रकाश तिवारी, रामानुज पाण्डेय, मुशीर अहमद, अफजल, ब्रजपाल, देवी सिंह गौतम, आर.पी.भदौरिया, राजेन्द्र चौहान, राज बहादुर, जय प्रकाश सिंह समेत सैकड़ो भूतपूर्व सैनिक के साथ साथ शहीद सैनिकों के परिवारजन मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *