सामाजिक चेतना मंच के स्थापना दिवस पर उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा

  सामाजिक चेतना मंच के स्थापना दिवस पर उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा
– 15 वें स्थापना दिवस समारोह में गांधी-शास्त्री को नमन
– पुलिस व राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें उठीं
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। सामाजिक चेतना मंच का 15 वां स्थापना दिवस समारोह शुक्रवार को एक पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के असलम सिद्दीकी रहे, जबकि अध्यक्षता अधिवक्ता धीरेंद्र बहादुर पासवान ने की।

कार्यक्रम में संगठन के प्रांत संयोजक आरपी मौर्य ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। समारोह के दौरान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। लोगों ने आमजन को सरकारी कार्यालयों में होने वाली परेशानियों और समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके प्रभावी समाधान की मांग की। मुख्य अतिथि असलम सिद्दीकी ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास किए जाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में महामंत्री अरुण कुमार रावत, राजेश कुमार मौर्य एडवोकेट, श्रीकृष्ण गुप्त एडवोकेट, मोहनलाल पासवान एडवोकेट, चिंतामणि मिश्र एडवोकेट, मनोज कुमार पासवान एडवोकेट, रामदीन सरोज, रेखा सरोज, भाजपा महामंत्री रमा पासवान, लल्लन मौर्य, श्यामलाल प्रसाद मौर्य, बिंदा प्रसाद प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, दयाराम यादव, गोविंद मोरे, आदि रहे।
——————————————- 
 फूल तोड़ने गई वृद्धा को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
– हाईवे किनारे हुआ हादसा, सीसीटीवी से वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। नेशनल हाईवे किनारे फूल तोड़ने गई 66 वर्षीय वृद्धा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला गढ़ी निवासी रुक्मिणी देवी (66) पत्नी स्व. प्रधान सिंह नेशनल हाईवे किनारे साईं होटल के समीप फूल तोड़ने गई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
——————————————- 
  इलाज दौरान किशोरी की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाखा में गुरूवार की दोपहर 15 वर्षीय किशोरी ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में मौत हो गयी।
बताते चलें कि शाखा गांव निवासी धर्मेन्द्र की पुत्री संध्या को घर वालों ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन सदर अस्पताल लाये। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
——————————————— 
फांसी लगाकर महिला ने दी जान, हत्या का आरोप
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर रमडेरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय महिला ने घर अन्दर फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने बहनोई पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार हसनपुर रमडेरवा निवासी सुनील पटेल की पत्नी कोमल देवी ने गुरूवार की देर शाम घर के अन्दर फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई रानू निवासी मीरपुर थाना मलवां ने अपने ही जीजा पर बहन का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
——————————————– 
टीकारण के बाद बच्चे की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम धनाजीपुर में दो दिन पूर्व छह माह के मासूम को टीकाकरण कराया गया। जिसके चौबीस घंटे बाद मासूम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी महेश पासवान के पुत्र दुर्गेश को 30 सितम्बर को मां टीकारण कराने के लिए ले गई थी। बताते हैं कि पहली अक्टूबर को बच्चे की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अनुसार मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *