त्रयोदशी से लौट रहे दंपती को बदमाशों ने घेरा, जेवर-पर्स और नकदी लूटी

 त्रयोदशी से लौट रहे दंपती को बदमाशों ने घेरा, जेवर-पर्स और नकदी लूटी

संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। कैलिया थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने त्रयोदशी कार्यक्रम से घर लौट रहे दंपती को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। नरी गांव के आगे पहाड़गांव पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को रोक लिया और तमंचा दिखाकर उनके पास मौजूद मंगलसूत्र, आभूषण तथा पर्स में रखे करीब 13 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से मौके से फरार हो गए। पुलिस चौकी के बेहद नजदीक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस गश्त को लेकर सवाल उठने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित दंपती से जानकारी जुटाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।घटना पहाड़गांव चौकी क्षेत्र के नरी गांव के पास की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *