आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन, समाधान दिवस का बहिष्कार

    आठ सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन, समाधान दिवस का बहिष्कार

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा — उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसील बांदा के लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया।तहसील अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस का बहिष्कार कर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तहसील परिसर में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बांदा के माध्यम से सौंपा गया। धरने में लेखपालों ने लंबित संवर्गीय समस्याओं को लेकर आक्रोश जताया। इस दौरान तहसील मंत्री राकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष राकेश बुंदेला, जिला मंत्री रविन्द्र यादव, गोविन्द शुक्ला, रमेश यादव, राजकुमार पटेल, धर्मराज कुशवाहा, अतुल गुप्ता, मंदीप सिंह, प्रीती कुशवाहा, रजनी, सौम्या दीक्षित, वंदना यादव सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *