समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ डीएम को लिखा पत्र 

 समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ डीएम को लिखा पत्र 

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा — तहसील सभागार में एसडीम अवनीश त्यागी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें चार विभागों के अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
शनिवार को समाधान दिवस में कुल 74 मामले आए मौके पर 8 मामलों का निस्तारण किया गया । एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण के लिए विभाग वर समस्याओं को निस्तान किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव, जल निगम के शाकिर खान, लघु सिंचाई विभाग के अभिषेक, जल संस्थान के सौरभ प्रकाश सहित तमाम अधिकारी आदि कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिसमें की उप जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्पन्न हो रही समस्याओं को देखते हुए चार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखा है साथ ही मौजूद कर्मचारियों से कहा है कि समस्याओं का निस्तारण मौके पर पहुंचकर करें दोबारा शिकायतें मिली तो कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान पुलिस क्षेत्र अधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी, तहसीलदार राधेश्याम सिंह, नायब तहसीलदार गौरव राहुल कुमार, खंड विकास अधिकारी अभिषेक चौधरी सहित तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *