शहर में निकला बाइक जुलूस, कार्यालय में भरी पीडीए की हुंकार
शहर में निकला बाइक जुलूस, कार्यालय में भरी पीडीए की हुंकार
सपा में शामिल अय्यूब अहमद का पार्टीजनों ने किया स्वागत
– शहर में निकला बाइक जुलूस, कार्यालय में भरी पीडीए की हुंकार
फोटो परिचय- पार्टी कार्यालय में अय्यूब अहमद का माला पहनाकर स्वागत करते सपाई। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे अय्यूब अहमद के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया व संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अय्यूब अहमद पहली बार जनपद कार्यालय पहुंचे थे। स्वागत से अभिभूत अय्यूब अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि सपा ही अगड़ों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता पीडीए को मजबूत करते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर सपा की सरकार बनेगी। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि अय्यूब अहमद के पार्टी में शामिल होने से जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उनके राजनीतिक अनुभव और व्यापक जनसंपर्क का लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। स्वागत जुलूस बिन्दकी बस स्टाप से बाइकों व चार पहिया वाहन के साथ निकाला गया। रास्ते भर सपाईयों ने जोशीले नारे भी लगाए। पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जुलूस गोष्ठी में तब्दील हो गया। इस मौके पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन यादव, समरजीत सिंह, बीना पटेल, वीरेंद्र यादव, महेंद्र बहादुर उर्फ बच्चा सिंह, अरुणेश पांडेय, मो. आजम खान, संगीता राज पासी, अमित मौर्य, कुश वर्मा, सऊद अहमद, सुहैल अहमद हेमू, हीरालाल साहू, दीपक यादव, सिद्धार्थ कोरी, सुशील दोषी, शकील अकबर, परवेज आलम, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।