ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अजरा न्यूज़ बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने तथा वांछित अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 4 अक्टूबर 26 को थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति को चाकू से हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि 29 जून 26 को थाना नरैनी क्षेत्र के कस्बा नरैनी के रहने वाले राहुल द्वारा सूचना दी गई कि थाना नरैनी क्षेत्र के ही रहने वाले रवि द्वारा घर में घुसकर चाकू मारकर 26 जून 26 को गंभीर रुप से घायल कर दिया था