कानपुर में आयोजित आगामी हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले में युवाओं की भागीदारी और जनसांख्यिकी जागरूकता पर रहेगा मुख्य जोर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज कानपुर। शहर में आयोजित होने वाले आगामी 26 से 30 नवंबर 2026 ब्रजेन्द्र स्वरूप पार्क में हिन्दू आध्यात्मिक सेवा मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में आयोजन को भव्य, युवाओं के अनुकूल और सामाजिक रूप से प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कार्यक्रम की प्रमुख मुख्य बातें:
युवाओं और संस्कारों पर केंद्रित आयोजन:
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के अधिकांश सत्र युवाओं के ओरिएंटेशन (मार्गदर्शन) पर आधारित होंगे। अगली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने और संस्कार देने के उद्देश्य से युवाओं को इस मेले का केंद्र बिंदु बनाया गया है।

छात्रों को नेतृत्व की जिम्मेदारी:
कार्यक्रम को अधिक लोकप्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न आयामों की जिम्मेदारी और अध्यक्षता विद्यार्थियों (स्टूडेंट्स) को सौंपी जाएगी। वक्ताओं ने माना कि जब युवा खुद आगे आकर नेतृत्व करते हैं, तो कार्यक्रम शत-प्रतिशत सफल और व्यापक होता है।
सोशल मीडिया और Instagram Reels से प्रचार:
युवाओं तक तेजी से पहुँच बनाने के लिए इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) और सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग किया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार की गतिविधियाँ अभी से शुरू की जा रही हैं।
जनसंख्या के आंकड़ों की प्रदर्शनी (स्टॉल):
मेले में जनसांख्यिकी (Demographics) के आंकड़ों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। देर से शादी, घटती जन्मदर और इसके युवाओं व देश के भविष्य पर पड़ने वाले दूरगामी प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक किया जाएगा।


