कृषि यंत्रों पर अनुदान का फिर मौका, बीस तक होगी बुकिंग
कृषि यंत्रों पर अनुदान का फिर मौका, बीस तक होगी बुकिंग
दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का तोहफा
– कृषि यंत्रों पर अनुदान का फिर मौका, बीस तक होगी बुकिंग एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। दशहरा पर्व के अवसर पर किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक और मौका दिया गया है। कृषि विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। किसान 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
कृषि विभाग के अनुसार नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए बुकिंग 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुकी है। योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए 10-10 लाख रुपये तक की परियोजना लागत, किसान ड्रोन तथा अन्य कृषि यंत्रों का लाभ दिया जाएगा। फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्रों के साथ 30 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए भी आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम में मेज सेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलेट पर्लर, कृषि रक्षा योजना के तहत कीट-रोग नियंत्रण उपकरण तथा फसल विविधीकरण कार्यक्रम के कृषि यंत्र भी अनुदान के दायरे में शामिल किए गए हैं। किसान कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल के किसान कॉर्नर में यंत्र बुकिंग प्रारम्भ विकल्प पर क्लिक कर आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों का विवरण, बुकिंग और अनुदान से संबंधित पूरी प्रक्रिया भी पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए किसान जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
–—————————————- खंभा टूटकर गिरने से चालक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। थाना चांदपुर क्षेत्र के अंतर्गत रुस्तमपुर गांव के समीप बुधवार की शाम करीब पांच बजे तेज आंधी पानी के कारण ई-रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा चालक रविकांत निषाद उर्फ छोटू उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र विपत निषाद निवासी ग्राम गज्जा का डेरा थाना चांदपुर के ऊपर बिजली का खंभा टूट कर ऊपर गिर जाने के कारण गंभीर घायल हो गया। घायल ई-रिक्शा चालक रविकांत निषाद को पड़ोसी जनपद हमीरपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रविकांत निषाद की मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में हड़कंप मच गया परिजन रो-रो करके बेहाल हो रहे हैं। —————————————– करंट लगने से युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूजफतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सामियाना में गुरूवार की सुबह घरेलू बिजली ठीक करते समय 30 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सामियाना गांव निवासी रवि शंकर का पुत्र सुशील कुमार गुरूवार की सुबह घरेलू बिजली ठीक कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उधर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गये। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। —————————————— वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया मोड़ बहलोलपुर एलई के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में जा जाने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एक मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली के नन्दपुर स्कुरी गांव निवासी रामसजीन का पुत्र अभिराव अपने साथी योगेन्द्र कुमार पुत्र श्याम सुन्दर 28 वर्ष के साथ बाइक से किसी काम से जा रहा था। जैसे ही यह लोग टिकरिया मोड़ बहलोलपुर एलई के पास पहुंचे तभी चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने अभिराव को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया है। —————————————– ट्रेन से कटकर युवक की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। औंग रेलवे स्टेशन के लगभग एक किलोमीटर दूर रेलवे लाइन किनारे पैदल जा रहे 27 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शाखा गांव निवासी रामप्रसाद का पुत्र शिवप्रकाश चक्रवर्ती कानपुर से पैसेंजर द्वारा घर आ रहा था। बताते हैं कि औंग स्टेशन में उतर कर लघुशंका करने लगा। इसी बीच ट्रेन चल दी कुछ दूर दौडने पर ट्रेन निकल चुकी थी। जिस पर वह पैदल रेलवे लाइन किनारे आ रहा था। तभी पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।