अभियान के तहत NHAI द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बेटियों का कमाल
अभियान के तहत NHAI द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बेटियों का कमाल
स्वच्छता अभियान के तहत NHAI द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बेटियों का कमाल, सना आफरीन और काजल बनीं अव्वल.
छात्राएं भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी (नसरीन सिद्दीकी) एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा (फतेहपुर)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत गणेश शंकर बालिका इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर घोष में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें करीब 110 छात्राओं ने प्रतिभाग कर स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा सना आफरीन ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 10 की छात्रा काजल देवी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12 की छात्रा ।अंकिता ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 9 की शिवानी और कक्षा 11 की अंजली मौर्य ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा 12 की जानकी देवी शाहीन बानो ने भी तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इस अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने बताया कि NHAI एवं त्रिवेणी संगम हाईवेज की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इनका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।विद्यालय की प्रधानाचार्या नसरीन सिद्दीकी ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि छात्राएं भविष्य में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा से विद्यालय का नाम रोशन करती रहेंगी।छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नसरीन सिद्दीकी, शिक्षक अमित मौर्य- महेश प्रताप पांडे संतलाल”राजेश सिंह, शहजादुल हक, खेमकरत सिंह अजय कुमार तिवारी, श्रीमती मधु चौधरी, कोमल श्रीवास्तव , रीतू वाल, शिव सिंह, ननकू सिंह उपस्थित रहे।