अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की उठाई आवाज

   अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की उठाई आवाज
– जिला बार एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन
फोटो परिचय- कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने सहित अन्य छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन की प्रत्येक बुधवार को चल रही हड़ताल को लेकर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव एडवोकेट व महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र की संयुक्त अगुवई में सीएम को भेजे गए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि पिछले माह कानपुर बार एसोसिएशन एवं दलायर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवक्ता सममेलन में पारित प्रस्ताव के क्रम में जिले के अधिवक्ता प्रत्येक बुधवार को हड़ताल कर रहे हैं। सीएम से मांग किया कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम उत्तर प्रदेश अतिशीघ्र लागू किया जाए। अधिवक्ता कल्याण की धनराशि पांच लाख रूपए से बढ़ाकर पच्चीस लाख रूपए की जाए। नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता व सत्तर वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले अधिवक्ताओं को मानक भत्ता प्रदान किया जाए। न्यायिक परिसरों में अधिवक्ताओं की संख्या के अनुरूप उनके बैठने हेतु निर्माण/पुनर्निमाण के लिए प्रदेश प्रान्तीय बजट में प्राविधान किया जाए।

अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन अधिवक्ताओं संघों से विचार विमर्श के पश्चात किया जाए व यूपी एक्ट 16 सन 2021 के न्यायिक क्षेत्राधिकार को प्रशासनिक न्यायालय से वापस लेकर दीवानी न्यायालय में पूर्ववत तत्काल प्रभाव से वापस किया जाए। इस मौके पर अधिवक्ताओं में ज्ञानेश प्रसाद तिवारी, अविनाष कुमार सिंह, सतीश शर्मा, हृदयराम श्रीवास्तव, सुयश मिश्रा, सुमित सिंह, दीपक गुप्ता, मणि प्रकाश दुबे, हंसराज सिंह, सुशील मिश्र, अमित सिंह, सुनील कुमार साहू, मजहर हुसैन, अमित कुमार दुबे, वागीश कुमार श्रीवास्तव, धनंजय सिंह यादव, अमित पाण्डेय, सुनील बाजपेई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *