नरैनी में 17 साल की किशोरी ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी, पुलिस जांच में जुटी

    नरैनी में 17 साल की किशोरी ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़ बांदा । नरैनी कोतवाली के देवीन नगर में गुरुवार को 17 साल की एक किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि मोहल्ला निवासी दीनदयाल की बेटी माया सुबह परिवार के जाने के बाद घर में अकेली रह गई थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे, जबकि छोटे भाई-बहन स्कूल चले गए थे। दोपहर बाद जब माता-पिता घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पिता दीवार फांदकर अंदर पहुंचे, जहां बेटी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि सुबह किशोरी ने घर में खाना बनाया था और सभी को खिलाया भी था। उसके बाद सभी अपने काम पर चले गए। अचानक इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *