बिंदकी में किसी प्रत्याशी का टिकट घोषित नहीं: वीर प्रकाश

बिंदकी में किसी प्रत्याशी का टिकट घोषित नहीं: वीर प्रकाश
– बसपा की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में मतदाता सूची अभियान की बनी रणनीति
फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते बसपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। बहुजन समाज पार्टी ने बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में संगठन के नाम पर प्रत्याशी व प्रभारी बनकर भ्रमण करने के मामले को गंभीरता से लिया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जिले की किसी भी विधानसभा सीट पर अभी किसी प्रत्याशी के टिकट की घोषणा नहीं की गई है।

यदि कोई व्यक्ति बिंदकी विधानसभा में प्रत्याशी या प्रभारी बनकर भ्रमण कर रहा है और ऐसा संगठन के किसी पदाधिकारी के माध्यम से कराया जा रहा है, तो इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा। ऐसे मामलों में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गुरुवार को बिंदकी विधानसभा क्षेत्र में संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें 24 अक्टूबर को एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में प्रयागराज मंडल के जोन प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष सतीश पासी, विधानसभा प्रभारी हरपाल कुरील सहित सेक्टर, बूथ कमेटियों तथा बामसेफ और वीबीएफ से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन के लोगों ने सवाल उठाया कि बिंदकी विधानसभा क्षेत्र से अनिल तिवारी का टिकट घोषित हो गया है। इस पर बसपा जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी एडवोकेट व मंडल जोन प्रभारी अभिषेक प्रताप सिंह गौतम ने स्पष्ट किया कि जिले की किसी भी विधानसभा सीट पर पार्टी की ओर से टिकट घोषित नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वाेपरि है। किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर भ्रम की स्थिति बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *