बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा, नई प्रतिमा स्थापित
बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा, नई प्रतिमा स्थापित
बाबा साहब की प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा, नई प्रतिमा स्थापित
– भीम आर्मी ने की आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
फोटो परिचय- घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के गोपालपुर अंढेना गांव में अराजकतत्वों द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के मंडल संयोजक एडवोकेट उपेंद्र कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शासन-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिमा दोबारा स्थापित कराने की मांग की।
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नई प्रतिमा मंगवाकर स्थापित करा दी। इससे प्रतिमा को लेकर उठी मांग पूरी हुई। उपेंद्र कुमार एडवोकेट ने प्रतिमा खंडित करने वाले अराजकतत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध जांच कराते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने की घटना गंभीर है। ऐसे कृत्य में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस पर प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद गांव में प्रतिमा को दोबारा स्थापित करा दिया गया है। अब ग्रामीणों और संबंधित लोगों की निगाहें जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।