कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पीईटी परीक्षा
कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पीईटी परीक्षा
कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पीईटी परीक्षा
– डीएम व एसपी ने चार परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्था परखी
फोटो परिचय- पीईटी परीक्षा केन्द्र का जायजा लेतीं डीएम व साथ में एसपी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार को कड़ी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए प्रशासन व पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोनों अधिकारियों ने श्री निरंकारी बालिका इंटर कॉलेज, एएस इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय व मुस्लिम इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा व्यवस्था व परीक्षा से संबंधित अन्य इंतजामों को परखा गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रशासन व पुलिस की निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। अधिकारियों ने परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। जिला प्रशासन के अनुसार, पीईटी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।