मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भव्य श्रृंगार,पूजन के बाद विशाल भंडारा

 मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर भव्य श्रृंगार
– हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारा
फोटो परिचय- हवन-पूजन में भाग लेते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। मलवां विकास खण्ड के ग्राम डुबकी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ मां काली मंदिर में शरद पूर्णिमा पर वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। मां काली पूजा सेवा कमेटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मां का भव्य श्रृंगार, विधिवत हवन-पूजन व विशाल भंडारा हुआ। भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

वार्षिकोत्सव के मुख्य यजमान एसके त्रिवेदी, कामता त्रिवेदी व संतोष त्रिवेदी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हवन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को पूरी-सब्जी, बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। धार्मिक आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. जितेंद्र शुक्ला, राजू सैनी, आदर्श चौहान, रुद्रांश सिंह चौहान, विजय बहादुर निषाद, बिंदादीन पाल, राजू पाल, फूलचंद लोधी, सत्यम सिंह, प्रभात तिवारी, रवि निषाद ने सहयोग किया। वार्षिकोत्सव ग्रामीणों के लिए आस्था व आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *