सरल स्वभावी डाक्टर के उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान पर मुख्यमंत्री ने की सराहना

  जिले के सरल स्वभावी डाक्टर के उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान पर मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉक्टर जे.के. उमराव को भेजा प्रशंसा पत्र, चिकित्सा सेवा में योगदान की सराहना

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर — चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर जे.के. उमराव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशंसा पत्र भेजकर उनके सेवा भाव की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि समाज में चिकित्सक को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। चिकित्सक अपने सेवा भाव से रोगियों को केवल उपचार ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की नई आशा भी प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृ ढ़ीकरण और विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा प्रत्येक जरूरतमंद के साथ संवेदनशीलता से खडे होने में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने डॉक्टर जे.के. उमराव के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान समाज के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने अपेक्षा जताई कि वह भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ कार्य करते रहेंगे और सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के साथ ही स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना सहयोग देते रहेंगे। मुख्यमंत्री की ओर से प्रशंसा पत्र मिलने से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में डॉक्टर जे.के.उमराव के योगदान को सम्मान मिला है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *