हम सबको विद्यार्थी जी के पद चिन्हो पर चलना होगा – शैलेंद्र शरन

   विद्यार्थी जी के पद चिन्हों पर चलने का आहवान
– जिला पत्रकार संघ रजि. ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
फोटो परिचय- विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पत्रकार बंधु।

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अमर शहीद पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर जिला पत्रकार संघ रजि. ने सिविल लाइन स्थित विद्यार्थी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया जनसंपर्क केंद्र में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पत्रकार संघ रजि. के अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिम्पल ने कहा कि हम सबको विद्यार्थी जी के पद चिन्हो पर चलना होगा। गोष्ठी में संपादक विवेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थी जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर अरुण कुमार, मनभावन अवस्थी, मो. शाहिद, धीरू श्रीवास्तव, जतिन द्विवेदी, बबलू मौर्य, दीपू मौर्य, सुनील मौर्य, पंकज मौर्या, रामबाबू चतुर्वेदी, परमानंद पांडेय, उमेश मौर्य, सुनील गुप्ता, मुकेश कुमार, कुलदीप केसरवानी, बबलू सिंह, सत्येंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार, जगन्नाथ प्रजापति, शिवबरन, इरफान काजमी, रमेश यादव, संजय सिंह, सुरेंद्र पाठक आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *