डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली का किया परीक्षण

 मॉक पोल से परखी मतदान की तैयारियां
– डीएम ने ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली का किया परीक्षण
फोटो परिचय-  ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली का परीक्षण लेतीं डीएम।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। जनपद में मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को मॉक पोल की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुए मॉक पोल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। साथ ही मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखकर उनकी तैयारियों का जायजा लिया गया।

मॉक पोल के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार मशीनों पर परीक्षण मतदान कराया गया। इसके बाद मॉक पोल में पड़े मतों का मिलान किया गया और परिणाम की जांच की गई। मॉक पोल संपन्न होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया का पालन भी सुनिश्चित किया गया, ताकि वास्तविक मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत समस्या न आए। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए, जिससे समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय, उपजिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *