डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर मिष्ठान वितरण,मतदाताओं का जताया आभार

  डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर मिष्ठान वितरण
– मतदाताओं का जताया आभार
फोटो परिचय-  एमएलसी डा. मान सिंह के चित्र के समक्ष एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के पुनः विजयी होने पर खागा क्षेत्र के चंदापुर गढ़ा में खुशी का माहौल रहा। जीत की खुशी में समाजवादी पार्टी खागा के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के आवास पर मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साथियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर उन्हें एवं समाजवादी पार्टी संगठन को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सत्य प्रकाश यादव ने साथियों, कार्यकर्ताओं व मतदाताओं के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जीत की खुशी साझा की। चंदापुर गढ़ा स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वजीत, कमलेश निषाद, अतर सिंह, भूपनारायण निषाद, मोतीलाल निषाद, अभय शर्मा, प्रवीण शर्मा, शाहनवाज हुसैन, रामभवन पासी, राजू यादव, राजेश यादव सहित बूथ एवं सेक्टर प्रभारी गढ़ा मौजूद रहे। सभी ने डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान उपस्थित साथियों ने जीत पर बधाई देते हुए संगठन की खुशी में सहभागिता की। कार्यक्रम में मतदाताओं के योगदान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। समाजवादी पार्टी खागा के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव के आवास पर आयोजित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *