टीवीटी रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन

  टीवीटी रेस्टोरेंट का हुआ उद्घाटन
फोटो परिचय-  रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते राघवेन्द्र प्रताप सिंह व दादी इंदु सिंह।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। शहर के खलीलनगर स्थित बिंदकी बस स्टॉप के निकट द वेलवेट टेबल रेस्टोरेंट (टीवीटी) का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन-पूजन के बीच राघवेंद्र प्रताप सिंह व दादी इंदु सिंह ने फीता काटकर किया।

रेस्टोरेंट की संचालक पलक सिंह पत्नी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि यहां कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, कैफे, मॉकटेल और बैंक्विट हॉल सहित शुद्ध शाकाहारी खानपान की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जनपद में पहली बार फाइव स्टार होटल की तर्ज पर तैयार होने वाले विभिन्न व्यंजनों के साथ मॉकटेल, कॉफी एवं अन्य सुविधाएं बेहद कम दामों पर उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में बड़े शहरों के होटलों में काम कर चुके अनुभवी शेफ द्वारा व्यंजन तैयार किए जाएंगे। साथ ही बैंक्विट हॉल में जन्मदिन, पार्टी एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर पिंटू चंदेल, रविंद्र पाल सिंह, अभय सिंह, अभिषेक सोमवंशी, शाश्वत सिंह, जगदीश सिंह, किरण सिंह, नागेंद्र सिंह, अशोक सिंह, किरण सिंह, शशि ठाकुर, इंदू सिंह, छोटू शिव, शशांक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *