अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक लहूलुहान, दो की हालत गंभीर

    बबेरू: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक लहूलुहान, दो की हालत गंभीर

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज़  बबेरू/बाँदा। बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थित बेसरा खेर के पास गुरुवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, निभौर गांव निवासी सूरज पुत्र रामराज (18), पतवन निवासी अजय कुमार पुत्र अखिलेश (22) और वृंदावन पुत्र रामप्रताप (23) बाइक से जा रहे थे। तभी बेसरा खेर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सूरज और अजय कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। वहीं वृंदावन का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *