लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर निकली शोभा यात्रा

लौह पुरूष सरदार पटेल की जयंती पर निकली शोभा यात्रा
– पटेल सेवा संस्थान ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गोष्ठी
फोटो परिचय-  संस्थान कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते विधायक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अखण्ड भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पटेलनगर चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात शोभा यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के बाद संस्थान के कार्यालय पहुंची, जहां गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जगनायक सचान ने की। शोभा यात्रा वाहन जुलूस के रूप में निकली। जो पटेलनगर चौराहा से वर्मा तिराहा, ज्वालागंज, बाकरगंज, सदर अस्पताल, डाक बंगला, मण्डप गेस्ट हाउस, साहू जी महाराज चौराहा, पथरकटा चौराहा होते हुए संसथान के भवन खलीलनगर पहुंची जहां समापन हुआ। संस्थान भवन में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बिन्दकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने संस्थान की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।

विधायक ने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके बताए गए रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डा. अशोक पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह, धरम पाल फौजी, हीरालाल साहू, हरीशंकर वर्मा, रामनरेश पटेल, राकेश वर्मा एडवोकेट, सुधीर शिवा पटेल, अभिषेक उत्तम, लाल देवेन्द्र, सुनील उमराव, धर्मेन्द्र उत्तम, सुनील वर्मा, वंदन उत्तम, शिव प्रकाश सचान, अमोल सचान, रोहित उमराव, बबलू कालिया, गोलू पटेल, गणेश वर्मा, अमित सचान, पवन द्विवेदी, गौरव पटेल, जेडी पटेल, केएन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *